Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: दलमा में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, 200 से अधिक पक्षियों के दिखने की संभावना

जमशेदपुर: झारखंड के दलमा वन्यजीव अभयारण्य में दूसरी बार आयोजित तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान मुख्य वनसंरक्षक रवि रंजन ने बैलून उड़ाकर किया।

200 से अधिक पक्षियों के दिखने की उम्मीद

इस बार फेस्टिवल में करीब 200 प्रजाति के पक्षियों के दीदार होने की संभावना जताई जा रही है। झारखंड वन एवं पर्यावरण विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ, शोधार्थी, छात्र और प्रकृति प्रेमी शामिल हुए हैं।

पक्षी संरक्षण और जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पक्षियों की विविधता का दस्तावेजीकरण करना और उनके संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

स्मारिका पत्र का भी हुआ लोकार्पण

इस अवसर पर बर्ड फेस्टिवल से जुड़े स्मारिका पत्र का भी लोकार्पण किया गया। इस स्मारिका के लिए फोटोग्राफी गौरी गुड़िया द्वारा की गई है।

कई वरिष्ठ वन अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्य वनसंरक्षक (वाइल्ड लाइफ) एसआर नटेश, मुख्य वनसंरक्षक स्मिता पंकज, डीएफओ सबा आलम अंसारी, रेंज अफसर दिनेश चंद्रा, दिग्विजय सिंह, अपर्णा चंद्रा सहित कई अधिकारी और प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button