Uttar Pradesh: सीएम योगी ने भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में खेली होली ,प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गोरखपुर: देशभर में रंगों का महापर्व होली आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर में होली के रंगों में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने भगवान नृसिंह की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि वे ‘जोश के साथ होश’ भी रखें, ताकि उत्सव में किसी प्रकार का उपद्रव न हो।

आएसएस के शताब्दी वर्ष का विशेष महत्व

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष की होली अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताय दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन आरएसएस अपना शताब्दी महोत्सव मना रहा है। विजयादशमी से प्रारंभ हुए पथ संचलन और देशभर में चल रहे हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।सीएम ने जोर देकर कहा कि अनुशासन में रहकर ही हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को समृद्ध कर सकते हैं।

“हनुमान और प्रह्लाद बनने का करें प्रयास”

मुख्यमंत्री ने भक्ति और शक्ति के संगम पर चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की मौजूदगी हमारे आसपास ही है। उन्होंने युवाओं और भक्तों को प्रेरित करते हुए कहा होली उत्साह, उमंग और जोश का पर्व है, लेकिन हमें होश भी रखना होगा। जहाँ होश खो जाता है, वहाँ उपद्रव होता है। हमें भक्त प्रह्लाद और हनुमान जी के आदर्शों को अपनाकर धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

सनातन भाव की गूंज

सीएम योगी ने सनातन परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में हजारों लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि हमारा सनातन वाक्य आज हर ओर गूँज रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने पर संतोष व्यक्त करते हुए आरएसएस के पदाधिकारियों और गोरखपुरवासियों को धन्यवाद दिया।

सुरक्षा और उल्लास का माहौल

गोरखपुर में सीएम की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता पर फूलों और रंगों की वर्षा की, जिससे पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ और ‘होली है’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

Exit mobile version