NewsSports

Sports : श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में आज फाइनल जैसा रोमांच, सेमीफाइनल के लिए दांव पर लगी दोनों टीमों की किस्मत

कोलंबो: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। आज कोलंबो के ऐतिहासिक मैदान पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला महज एक खेल नहीं, बल्कि दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोलने की चाबी है। जो टीम आज हारेगी, उसके लिए वर्ल्ड कप का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा।

श्रीलंका: स्पिन के जाल से निकलना बड़ी चुनौती

श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी रही है। पिछले मैच में स्पिनर्स के सामने श्रीलंकाई दिग्गज बेबस नजर आए थे।सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका से टीम को एक विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद है।कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस को पारी को संभालते हुए बड़े स्कोर की नींव रखनी होगी।

न्यूजीलैंड: बारिश के बाद वापसी का इरादा

कीवी टीम पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के कारण अंक बांटने पर मजबूर हुई थी। रचिन रविंद्र और टिम सीफर्ट की जोड़ी पावरप्ले का फायदा उठाकर श्रीलंका पर दबाव बनाना चाहेगी। मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी की फिरकी कोलंबो की पिच पर कहर बरपा सकती है।

हेड-टू-हेड: आंकड़ों में कौन है आगे?

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं, जहाँ आंकड़ों के लिहाज से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है:

कुल टी20 मैच न्यूजीलैंड की जीत श्रीलंका की जीत बेनतीजा
28 16 11 01

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:


श्रीलंका :पाथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर ), पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालागे, कामिंदु मेडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुषान हेमता, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड :टिम सीफर्ट (विकेट कीपर ), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button