जब पवन सिंह ने महिमा को भरी महफिल में कहा- आओ मेरी जान, तेज हुईं शादी की अटकलें…

पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में लखनऊ में अपने दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। यहां वो एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे।
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह सुर्खियों में रहने का एक मौका नहीं छोड़ते। वो हाल ही में लखनऊ में अपने दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। यहां वो एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे जिनके साथ उनकी तीसरी शादी की अफवाहें तेजी से उड़ रही हैं।

पार्टी से भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मंच पर खड़े होकर महिमा सिंह को ‘जान’ कहकर बुला रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी शादी की अफवाहों को और हवा मिल गई।

पवन सिंह ने महिमा को बुलाया ‘जान’

पवन सिंह जहां जाते हैं, वहां माहौल को और रोमांचक बना देते हैं। ऐसे में जब वो मंगलवार को लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे तो यहां भी उनके वीडियो वायरल हो गए। वो इस पार्टी में अपनी को-एक्टर महिमा सिंह के साथ पहुंचे थे। एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पवन ने महिमा का हाथ पकड़ते हुए वेन्यू में एंट्री ली। बता दें कि ये वही महिला हैं जिनके साथ पवन सिंह के तीसरी शादी करने की अफवाहें तेजी से मीडिया के गलियारों में छाई हुई हैं।

इसके अलावा, पार्टी से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पवन सिंह होस्ट गुंजन सिंह के साथ स्टेज पर खड़े हैं। यहां भोजपुरी पावर स्टार इशारा करते हुए कहते हैं- “मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी प्लीज आप इधर आइए। आओ मेरी जान इधर आओ”। ये सुनते ही वहां मौजूद लोग जोर से हूटिंग करना शुरू कर देते हैं। एक्ट्रेस उठकर स्टेज पर चली जाती हैं। जिस अंदाज में पवन ने महिमा को स्टेज पर जान कहकर बुलाया, उसे देख उनके रिलेशनशिप रूमर्स फिर आग पकड़ने लगे हैं।

जब तीसरी शादी पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

पवन सिंह के बर्थडे पर महिमा के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया। वीडियो में एक्ट्रेस ने सिंदूर लगाया था जिसके बाद अफवाहें तेजी से फैल गईं कि क्या दोनों ने शादी तो नहीं कर ली है। इसे लेकर पवन से हाल ही में रिपब्लिक भारत के ‘साहित्य, सुर और शक्ति का संगम’ समिट में भी सवाल किया गया था।

Exit mobile version