झारखंड शीतलहर की चपेट में: 18 जिलों में येलो अलर्ट, कांके 6.2°C और गुमला 5.7°C के साथ सबसे ठंडा; अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड जारी

रांची/जमशेदपुर: झारखंड राज्य इस समय कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने के बाद ठंड में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 18 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

तापमान में भारी गिरावट, गुमला सबसे ठंडा

सबसे अधिक असर पलामू, कोल्हान और मध्य झारखंड के हिस्सों में देखा जा रहा है। देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।गुमला :5.7, राज्य में सबसे कम दर्ज तापमान,कांके :6.2,इस सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड,खूंटी: 7.3 सामान्य से काफी नीचे,हजारीबाग:7.1,डाल्टनगंज 8.3,रांची 10.2 सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ी, जमशेदपुर 11.0कोल्हान में तीखी ठंड.रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, चतरा और लातेहार में सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सुबह यातायात पर हल्का प्रभाव पड़ा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान और अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी।उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट बनाए रखेंगी।सुबह आसमान साफ रहेगा, दिन में हल्की धूप निकलेगी, मगर तेज सर्द हवा राहत नहीं देगी। रात में कोहरा और पाला गिरने की संभावना है। 7 दिसंबर की रात के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा।18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घर से कम निकलने और गर्माहट बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version