Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: तलाटांड में रैक्सलर वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी राशन सामग्री

तलाटांड (पतरातु): मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए रैक्सलर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से तलाटांड पंचायत भवन परिसर में जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री एवं राशन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पतरातु मंडल के मंत्री राहुल कु सिंह शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से ग्रामीणों के बीच राशन सामग्री वितरित की।इस अवसर पर राहुल कु सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता और जनसेवा है। उन्होंने कहा कि रैक्सलर वेलफेयर फाउंडेशन की यह पहल समाज में सेवा, सहयोग, समर्पण और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है।उन्होंने इस नेक पहल के लिए फाउंडेशन के संस्थापक रणजीत सिंह राठौड़ और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता और समाजहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

कई गणमान्य लोग और ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में तलाटांड पंचायत के सेवक रंजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पंचम मुंडा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश महतो, रितेश ठाकुर, रघुनाथ महतो, शत्रुधन महतो, नंदकिशोर गंझू, लालचंद गंझू, प्रकाश करमाली, बबलू मुंडा, राजेश उरांव, उगानुरा उरांव, सीता देवी, सबिता कुमारी, अंजली मुंडा एवं सरस्वती कुमारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।वहीं, रैक्सलर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संस्थापक रणजीत सिंह राठौड़, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, नितेश सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीता देवी और शांति देवी सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button