Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: टीएमसी विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता गुट को मिला फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किया है। अब ममता बनर्जी का गुट ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ के नाम से जाना जाएगा। आयोग ने इस गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

टीएमसी का मूल नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज

चुनाव आयोग ने गुरुवार को अंतरिम आदेश जारी करते हुए दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को आगामी उपचुनावों में ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और पार्टी के पारंपरिक ‘फूल और घास’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल से रोक दिया था। आयोग ने दोनों पक्षों को अलग-अलग नाम और मुक्त चुनाव चिह्न चुनने का निर्देश दिया था।आयोग के मुताबिक यह व्यवस्था फिलहाल आगामी उपचुनावों के लिए है और पार्टी के नाम व चुनाव चिह्न पर अंतिम विवाद का फैसला होने तक लागू रहेगी।

ममता गुट को मिला नया नाम

आयोग के फैसले के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट अब ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम से चुनावी मैदान में उतरेगा। रिपोर्टों के अनुसार, इस गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है।इससे पहले आयोग ने दोनों गुटों से 18 सितंबर की सुबह तक तीन-तीन नाम और मुक्त चुनाव चिह्न के विकल्प देने को कहा था। ममता गुट ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने विकल्प आयोग को सौंपे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button