Bihar: “स्वर्ग की कल्पना राजा के बेटे करते हैं, हम नहीं” मंत्री लखेंद्र पासवान और तेज प्रताप के बीच सियासी घमासान तेज

पटना।बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के बीच सरकारी आवास को लेकर सियासी विवाद और तेज हो गया है। सरकारी बंगले से सामान गायब होने के आरोपों के बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है।
“किसान-मजदूर परिवार से आता हूं, भोग के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति में हूं” – लखेंद्र पासवान
तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि “मैं किसान-मजदूर परिवार से आता हूं। सत्ता में भोग के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए आया हूं।”उन्होंने कहा कि जब उन्हें सरकारी आवास आवंटित किया गया था, तब उसकी स्थिति बेहद जर्जर थी।
“न पंखा था, न बल्ब, न कोई सामान” – मंत्री का दावा
लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा किआवास में न पंखा था,न बल्ब लगा था,न ही भवन निर्माण विभाग का कोई सामान मौजूद था,उन्होंने कहा कि आवास पूरी तरह खंडहर जैसी हालत में था।
तेज प्रताप या भवन निर्माण विभाग दें स्थिति स्पष्ट
मंत्री पासवान ने सवाल उठाया कि“या तो तेज प्रताप यादव बताएं कि उन्हें सरकारी आवास किस स्थिति में मिला था, या फिर भवन निर्माण विभाग इसकी सच्चाई जनता के सामने रखे।”उन्होंने कहा कि जनता खुद तय करे कि पहले आवास की स्थिति क्या थी और अब क्या है।
“स्वर्ग की कल्पना राजा के बेटे करते हैं” – लखेंद्र पासवान का तंज
अपने बयान में मंत्री ने तंज कसते हुए कहा “स्वर्ग की कल्पना राजा के बेटे करते हैं, हम नहीं।”उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य सुविधा नहीं, सेवा है।
बजट सत्र पर भी दी प्रतिक्रिया
इस दौरान मंत्री लखेंद्र पासवान ने बजट सत्र को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित और समृद्ध बिहार,रोजगार सृजन,महिला सशक्तिकरण,उद्योग और खेल,जल वितरण और सड़क निर्माण को बढ़ावा देने वाला है।
“यह बजट जनता के जनादेश का सम्मान” – मंत्री
लखेंद्र पासवान ने कहा कि यह बजट बिहार की जनता के जनादेश का सम्मान करता है और राज्य को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



