Jharkhand: रांची पहुंचे राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे संवाद

रांची: तेजस्वी यादव राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल म में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड प्रदेश के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पारंपरिक नृत्य और मांदर की थाप से स्वागत
रांची पहुंचने पर झारखंड की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार ढोल-मांदर और लोक नृत्य के साथ तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव झारखंड में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।सम्मेलन में राजद के विधायक, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। तेजस्वी यादव सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
राजद नेतृत्व का मानना है कि झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन अहम भूमिका निभाएंगे। इसी उद्देश्य से तेजस्वी यादव का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



