Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार डीएलएड प्रवेश 2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें

मुजफ्फरपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा करने के साथ-साथ अपनी पसंद के प्रशिक्षण संस्थानों का विकल्प भरना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए संस्थानों और प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर समिति की ओर से चयन सूची तैयार की जाएगी।

20 अगस्त को जारी होगी पहली चयन सूची

जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली चयन सूची 20 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थी 20 से 24 अगस्त तक आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन करा सकेंगे। संबंधित संस्थानों को 25 अगस्त तक सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।

29 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे चरण में दूसरी चयन सूची 29 अगस्त को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 29 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन कराने का मौका मिलेगा।

5 सितंबर को तीसरी चयन सूची

रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए तीसरी चयन सूची 5 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। तीसरी सूची में शामिल अभ्यर्थी 5 से 7 सितंबर तक संबंधित संस्थानों में नामांकन करा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button