Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के 8 केंद्रों पर 4,231 अभ्यर्थी देंगे नीट यूजी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जमशेदपुर: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर रविवार को जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

8 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले में छह शिक्षण संस्थानों के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर 4,231 अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इन संस्थानों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

नीट यूजी परीक्षा के लिए जिले में निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है—

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह
को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी
द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेंस
राजकीय आदिवासी उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा
एबीएम कॉलेज, गोलमुरी

इन छह संस्थानों में कुल आठ परीक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आठ केंद्रों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।जिला प्रशासन लगातार सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहा है ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button