Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने एक बड़े अंतरजिला साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास धावन नगर स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामताड़ा निवासी काजल कुमार मंडल, रामगढ़ के आनंद कुमार, शाकिब अंसारी, आर्यन कुमार तथा बोकारो के बिक्की कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज और मोबाइल किए बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 3 फर्जी आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के 8 चेकबुक और 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्रवाई सदर डीएसपी के नेतृत्व में गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई।

फर्जी दस्तावेज बनाकर खोलते थे बैंक अकाउंट

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी पहचान पत्र और जाली दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में फर्जी अकाउंट खुलवाते थे।इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से कमाए गए पैसों के ट्रांजैक्शन और रकम ठिकाने लगाने में किया जाता था।

“निखिल भैया” नाम के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जिस फ्लैट से वे पकड़े गए, वह “निखिल भैया” नामक व्यक्ति का है। वही इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है और उसने ही सभी आरोपियों को रांची बुलाकर साइबर अपराध के नए तरीके सिखाए थे।फिलहाल पुलिस मुख्य सरगना निखिल की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को काफी समय से रॉक व्यू अपार्टमेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।इस कार्रवाई के दौरान सिटी एसपी पारस राणा, सदर डीएसपी संजीव बेसरा सहित गोंदा थाना के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और बैंक अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button