Delhi: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी महंगी, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।ताजा बदलाव के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं।
आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है।ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।
राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर केंद्र सरकार की आलोचना की।
उन्होंने लिखा“गलती मोदी सरकार की है, कीमत जनता चुकाएगी।₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।”
कांग्रेस ने महंगाई बढ़ने का जताया डर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दावा किया कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ेगा।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी।
चार साल बाद हुआ बड़ा संशोधन
सरकारी तेल कंपनियों ने करीब चार वर्षों के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा संशोधन किया है।सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर
सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ा है।



