BollywoodEntertainmentNews

Entertainment : सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ की सफलता के पीछे बताई मां की दुआ

मनोरंजन डेस्क: सिद्धार्थ गुप्ता इन दिनों अपनी नई फिल्म कृष्णावतारम को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अभिनेता का एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

फिल्म रिलीज से पहले पहुंचे वृंदावन

सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि फिल्म रिलीज से पहले वह अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए वृन्दावन पहुंचे थे। वहां उन्होंने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।अभिनेता ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि जिंदगी के सबसे खास अनुभवों में से एक थी।

मां की इच्छा पूरी होने पर भावुक हुए अभिनेता

सिद्धार्थ ने पोस्ट में लिखा कि जिस दिन उन्हें ‘कृष्णावतारम’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के लिए चुना गया, उसी दिन उनकी मां ने इच्छा जताई थी कि फिल्म रिलीज से पहले वह प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद जरूर लें।उन्होंने लिखा,“उस समय मुझे नहीं पता था कि यह कैसे संभव होगा, लेकिन कुछ दुआएं अपना रास्ता खुद बना लेती हैं।”

‘कृष्णावतारम’ की सफलता को बताया कृष्ण की कृपा

अभिनेता ने फिल्म की सफलता का श्रेय भगवान कृष्ण की कृपा, टीम की मेहनत और परिवार की दुआओं को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें वृंदावन में महाराज जी को फिल्म का ट्रेलर दिखाने और व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला।सिद्धार्थ ने आगे लिखा,“यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि मेरी मां की दुआ और एक ऐसा आशीर्वाद था जिसे मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

सिद्धार्थ गुप्ता की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अभिनेता की सादगी और आध्यात्मिक जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें भगवान कृष्ण के किरदार के लिए परफेक्ट बताया।

भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए सिद्धार्थ

फिल्म ‘कृष्णावतारम’ में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिल रही है। फिल्म में आध्यात्मिकता, भावनात्मक कहानी और विजुअल प्रेजेंटेशन को खास पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button