Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक, बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित भव्य समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी में उनका राजतिलक होगा।शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री और राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

“मैं नहीं, हम मिलकर सरकार चलाएंगे”

शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर काम करेगी।उन्होंने कहा, “अब बंगाल में ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ मिलकर सरकार चलाएंगे।”

6 साल में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बने शुभेंदु

करीब छह साल पहले अमित शाह ने खुद शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी में शामिल कराया था।2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे बनकर उभरे और बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

ममता बनर्जी को दो बार चुनाव में दे चुके हैं मात

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल बीजेपी का “जायंट किलर” भी कहा जा रहा है।उन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। इसके बाद 2026 में भवानीपुर सीट पर भी उन्हें शिकस्त दी।

पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी तथा एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल होंगे।समारोह को बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी तैयार किया है।

बंगाल में नहीं होगा डिप्टी सीएम

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में डिप्टी मुख्यमंत्री नहीं बनाने का फैसला किया है।सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, उनमें दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती शामिल हैं।

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार का गठन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद राज्य में पहली बार पार्टी की सरकार बनने जा रही है। राजनीतिक जानकार इसे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button