Bengal INFACTNews

Bengal: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले- “दीदी आप हारी नहीं हैं”

कोलकाता: अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश यादव का गले मिलकर स्वागत किया।मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख ने ममता बनर्जी से कहा, “दीदी, आप हारी नहीं हैं।”

एयरपोर्ट पर भाजपा पर बोला हमला

कोलकाता पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई है।उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को जितना नुकसान भाजपा ने पहुंचाया है, उतना किसी ने नहीं पहुंचाया होगा। यहां मतदान जरूर हुआ, लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम और दबाव में ज्यादा वोट डाला।”

“बीजेपी की आंखों में खटकती हैं दीदी”

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की “सामंती सोच” महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकती।उन्होंने कहा, “बीजेपी की आंखों में दीदी खटकती हैं क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा और उसके सहयोगी पुरुषवादी सोच रखते हैं और नारी को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।”

चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने चुनावी प्रक्रिया और संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संस्थाओं ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।अखिलेश ने कहा, “उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया था। बंगाल में लोकतंत्र को खत्म करने का रास्ता निकाला गया है।”

बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिली हैं।चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

चुनाव बाद हिंसा में बढ़ा तनाव

चुनाव परिणाम के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार को शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इसके अलावा विभिन्न इलाकों से हिंसा, तोड़फोड़ और राजनीतिक झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे राज्य में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button