BreakingGujarat INFACTNews

Gujrat: क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव,समुद्री सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

कच्छ : गुजरात के कच्छ जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ‘क्रीक’ क्षेत्र में बीएसएफ ने पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद की है। इस बरामदगी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नियमित पेट्रोलिंग के दौरान मिली नाव

बीएसएफ के जवान जब बुधवार को क्रीक इलाके में गश्त पर थे, तब उनकी नजर एक संदिग्ध नाव पर पड़ी। शुरुआती जांच में नाव से केवल मछली पकड़ने के जाल और अन्य उपकरण मिले हैं।फिलहाल नाव से कोई हथियार या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एजेंसियों को अंदेशा है कि इसका इस्तेमाल किसी घुसपैठ या तस्करी के लिए किया गया हो सकता है।

ड्रग्स तस्करी की आशंका

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को लेकर अधिक सतर्क इसलिए भी हैं क्योंकि हाल के दिनों में कच्छ के समुद्री तटों पर ड्रग्स के पैकेट मिलने की कई घटनाएं सामने आई हैं। अक्सर पाकिस्तानी तस्कर पकड़े जाने के डर से नाव छोड़कर भाग जाते हैं या नशीले पदार्थों को लहरों में फेंक देते हैं।

जनवरी 2026 की बड़ी कार्रवाई की यादें ताज़ा

इसी साल 14 जनवरी 2026 की रात भारतीय तटरक्षक बल ने एक साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास एक पाकिस्तानी नाव को खदेड़कर पकड़ा गया था। उस नाव पर सवार 9 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्होंने भागने की नाकाम कोशिश की थी। उन्हें बाद में पूछताछ के लिए पोरबंदर ले जाया गया था।

चौबीसों घंटे गश्त और निगरानी

नाव मिलने के बाद सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा कर दिया गया है। तकनीकी उपकरणों और ड्रोन की मदद से क्रीक के दलदली इलाकों की निगरानी की जा रही है। कोस्ट गार्ड के जहाज अरब सागर में और बीएसएफ के जवान क्रीक के भीतर साझा ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को सीमा पर ही रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button