Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी,इधर ममता ने इस्तीफा देने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “मैं चुनाव में हारी नहीं, मुझे हराया गया है” और ईवीएम में गड़बड़ी के संकेत दिए।

चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर राज्यपाल को भेज दिया है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हो गई और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना या न देना चुनाव आयोग के दायरे में नहीं आता। यह मामला राज्यपाल और संवैधानिक प्रक्रिया से जुड़ा है।

सरकार गठन की तैयारी तेज

नोटिफिकेशन के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक और 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह संभावित (रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के दिन) ।

सीएम रेस में कौन आगे?

सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया है।

बढ़ सकता है सियासी टकराव

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार और ईवीएम पर सवालों के बीच बंगाल की राजनीति में टकराव और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button