Bihar INFACTNews

Bihar: 390 किलो गांजा बरामद, पटना के मोकामा से तीन तस्कर गिरफ्तार

पटना : जिले के मोकामा थाना को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की है साथ ही तीन तस्करो को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने 390 किलोग्राम गांजा बरामद किया

मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने 390 किलोग्राम गांजा बरामद किया. बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. इस मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये हैँ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है.

तीन गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

पुलिस फिलहाल इन तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है. बरामदगी की गंभीरता और खेप की विशालता को देखते हुए इस पूरे ऑपरेशन का विस्तृत विवरण और तस्करों के नेटवर्क का खुलासा पटना ग्रामीण एसपी द्वारा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button