Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार विधानसभा स्थापना दिवस समारोह का लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया उद्धघाटन

पटना: बिहार विधानसभा के ऐतिहासिक स्थापना दिवस के अवसर पर आज विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में संयुक्त सदन की कार्यवाही का विशेष आयोजन किया गया। इस गौरवशाली दिन पर बिहार विधानसभा ने तकनीक की दुनिया में एक लंबी छलांग लगाई है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ई-विधान’ ऐप का शुभारंभ रहा, जिसके साथ ही अब बिहार विधानसभा पूरी तरह डिजिटल मोड में आ गई है।

लोकसभा अध्यक्ष ने किया ‘डिजिटल बिहार विधानसभा’ का आगाज

मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रिमोट का बटन दबाकर डिजिटल बिहार विधानसभा और ‘ई-विधान’ ऐप का विधिवत उद्घाटन किया। अब सदन की सभी कार्यवाही, विधायी कार्य और सूचनाएं पेपरलेस (कागज रहित) होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सेंट्रल हॉल में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मारिका और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सशक्त विधायक ही बनाएंगे सशक्त लोकतंत्र

स्थापना दिवस के इस विशेष सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का “सशक्त विधायक, सशक्त लोकतंत्र” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा सदन की गरिमा और चर्चा का स्तर जितना ऊंचा होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। जनप्रतिनिधियों को तकनीक का सहारा लेकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना चाहिए।

सेंट्रल हॉल में ऐतिहासिक जमावड़ा

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम विधायक और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे। स्थापना दिवस के इस आयोजन को बिहार की लोकतांत्रिक परंपराओं को सहेजने और उसे आधुनिक बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ई-विधान ऐप के फायदे

आज से बिहार विधानसभा ई-विधान ऐप पर लाइव हो गई है। इसके लागू होने से सदन की कार्यवाही पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी।कागजों के इस्तेमाल में भारी कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।विधायकों को प्रश्न, उत्तर और विधेयकों की जानकारी मोबाइल और टैबलेट पर तुरंत मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button