Bihar INFACTNews

Bihar:लखीसराय में युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू गिरफ्तार, किडनैपिंग मामले में सड़क जाम करने का था आरोप

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनय साहू को शनिवार रात कबैया थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी के पास से पकड़ा गया।उनकी गिरफ्तारी किडनैपिंग के एक मामले में सड़क जाम कर हंगामा करने के आरोप में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है। कबैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर विनय साहू को गिरफ्तार किया।

पाँच घंटे तक सड़क जाम करने का था मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला कुछ महीने पहले पचना रोड निवासी सिकंदर कुमार के अपहरण और गायब होने से जुड़ा है।इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पचना रोड के पास करीब 5 घंटे तक सड़क जाम कर दी थी।इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।सड़क जाम की इस घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और उन्हें नामजद आरोपी बनाया था।युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू का नाम भी इस एफआईआर में शामिल था। इसी केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया हैगिरफ्तारी के बाद विनय साहू को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और सड़क जाम की घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।इस गिरफ्तारी के बाद जिले की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button