Bihar INFACTBreakingPolitics

Bihar Result 2025: सभी 243 सीटों के आ गए नतीजे, एनडीए की प्रचंड जीत तो महागठबंधन की बड़ी हार; जानिए किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें

Bihar Election Result 2025: विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।

Bihar Election Result 2025: बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जार रही है। यह ऐतिहासिक निर्णय आज बिहार विधानसभा चुनाव के आए नतीजों से साफ हो गया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी उभरी है। वहीं, दूसरे स्थान पर जनता दल (यूनाइटेड) है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां एनडीए की ऐतिहासिक और बड़ी जीत हुई है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की बड़ी हार हुई है। आइए जानते हैं कि एनडीए और महागठबंधन में कौन-कौन सी पार्टियां थी और किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत हासिल हुई है।

एनडीए और महागठबंधन में शामिल थीं ये पार्टियां

मालूम हो कि बिहार में मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच मानी जा रही थी। लेकिन नतीजे ऐसे आएं हैं जैसे अधिकतर एकतरफा ही मुकाबला हो।

सत्ताधारी एनडीए की बात करें तो इसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। एनडीए ने इस बार फिर से यह चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा था।

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।

महागठबंधन इस चुनाव में सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया था तो उप मुख्यमंत्री का चेहरा मुकेश साहनी को बनाया था।

NDA को मिलीं 202 सीटों पर बड़ी जीत

भारतीय जनता पार्टी (BJP)भाजपा: 89 सीटों पर जीत
जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 85 सीटों पर जीत
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 19 सीटों पर जीत
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 5 सीटों पर जीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4 सीटों पर जीत

महागठबंधन को इतनी सीटों पर मिली जीत

राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 25
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 6
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन): 2
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 1
विकासशील इंसान पार्टी (VIP): कोई सीट नहीं

अन्य पार्टियां

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 5
भारतीय इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) :1
बहुजन समाज पार्टी (BSP) : 1
जन सुराज: कोई सीट नहीं
जनशक्ति जनता दल: कोई सीट नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button