Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जेट 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 3 जनवरी को होगी परीक्षा

जमशेदपुर: एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2027 में आवेदन करने का अंतिम मौका नजदीक है। एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो जाएगी। वहीं, परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न में बदलाव, बढ़ीं सीटें और नए बी-स्कूल जुड़े

जेट 2027 में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के नियमों में बदलाव के साथ दाखिले के अवसरों में भी विस्तार किया गया है। पार्ट-1 में बिना पेनल्टी के छोड़े जा सकने वाले प्रश्नों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को प्रश्नों के चयन में पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे।

एक्सएलआरआई ने बढ़ाईं पीजीडीएम-एचआरएम की सीटें

एक्सएलआरआई ने पीजीडीएम-एचआरएम की सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 240 कर दी है। इस बार 17 नए बी-स्कूल भी जेट नेटवर्क से जुड़े हैं, जिससे उम्मीदवारों के विकल्प और बढ़े हैं।

250 से अधिक बी-स्कूल में मान्य स्कोर, 2300 रुपये आवेदन शुल्क

डॉ. राहुल के. शुक्ला के अनुसार, जेट परीक्षा में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक सोचने की योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।जेट का स्कोर देश के 250 से अधिक बी-स्कूल स्वीकार करते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 2,300 रुपये निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए [https://applications.xatonline.in](https://applications.xatonline.in) तथा विस्तृत जानकारी के लिए [https://xatonline.in](https://xatonline.in) पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button