Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सीटी स्कैन सुविधा, अब टाटानगर रेफर नहीं होंगे मरीज

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंगलवार को मंडल रेलवे अस्पताल में आधुनिक इन-हाउस सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सहयोग से की गई है।

डीआरएम तरुण हुरिया ने किया उद्घाटन

सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर), अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

गंभीर मरीजों को टाटानगर रेफर करने की जरूरत होगी कम

अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से रेलकर्मियों और अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंभीर रूप से घायल और आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों को जांच के लिए टाटानगर रेफर करना पड़ता था।इससे मरीजों और उनके परिजनों को लंबी दूरी तय करने के साथ काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार जांच और इलाज में देरी होने की आशंका भी रहती थी। अस्पताल में ही आधुनिक सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजने की निर्भरता कम होगी और आपातकालीन उपचार में सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button