BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: आदित्यपुर के कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के जंगल में युवक की निर्मम हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के जंगल में मंगलवार दोपहर एक युवक की उसके ही साथियों ने कथित तौर पर बोतल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श्मशान भूमि के आसपास के जंगल की घेराबंदी कर दी। इस दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए बल प्रयोग कर मौके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता के कारण दोनों आरोपी भागने में सफल नहीं हो सके।

शराब पीने के दौरान विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक और उसके साथी सुनसान जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान बोतल से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई।हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button