Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के सूर्य मंदिर छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पूर्व सीएम रघुवर दास ने बढ़ाया व्रतियों का उत्साह

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम जमशेदपुर में भी देखने को मिल रही है। शहर के नदी घाटों से लेकर विभिन्न पूजा स्थलों तक छठ की छटा बिखरी हुई है। इसी कड़ी में सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सूर्य मंदिर के संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी घाट पहुंचे और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

सूर्य मंदिर छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संध्या अर्घ्य के अवसर पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुंचे। छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही छठ महापर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न हुआ।

घाट पहुंचकर रघुवर दास ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह

सूर्य मंदिर के संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छठ घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छठ महापर्व के आयोजन में शामिल लोगों के बीच पहुंचकर पर्व की आस्था और उल्लास को साझा किया।

सोमवार सुबह उदयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ महापर्व का अंतिम अनुष्ठान सोमवार सुबह संपन्न होगा। व्रती उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी सोमवार सुबह सूर्य मंदिर छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button