Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पतरातु में पवन इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य उद्घाटन, विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया शुभारंभ

पतरातु (रामगढ़): पतरातु के न्यू मार्केट में नए प्रतिष्ठान पवन इलेक्ट्रॉनिक्स का विधिवत उद्घाटन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक एवं पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।

धनतेरस और दीपावली पर मिलेंगे विशेष ऑफर

प्रतिष्ठान के संचालक अभय सिंह ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक उपहार और शानदार ऑफर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकान में सभी प्रकार की फाइनेंस सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के इलेक्ट्रॉनिक सामान आसानी से खरीद सकेंगे।अभय सिंह ने क्षेत्रवासियों से पवन इलेक्ट्रॉनिक्स पहुंचकर प्रतिष्ठान को अपना स्नेह और सहयोग देने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर चंदन कुमार, विजय वर्मा, आनंद अग्रवाल, निलेश सिंह, भाजपा पतरातु मंडल के मंत्री राहुल कु सिंह, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button