BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: छठ महापर्व को लेकर बुंडू सूर्य मंदिर में प्रशासन की बैठक, सूर्य सरोवर छठ घाट का किया निरीक्षण

बुंडू: आगामी 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ महापर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुंडू सूर्य मंदिर परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन और सूर्य मंदिर छठ समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और समिति के सदस्य शामिल हुए।बैठक में बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान प्रशासनिक समन्वय बनाए रखने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दिए सुझाव

बैठक में बुंडू अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, बुंडू थाना प्रभारी, बुंडू बीडीओ, अंचल अधिकारी, नगर प्रशासक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने छठ महापर्व के आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन और छठ घाट पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

छठ समिति ने पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

बैठक से पूर्व सूर्य मंदिर छठ समिति के संयोजक अरुण कुमार जैन, सह संयोजक सत्यनारायण भगत और रोशन महतो समेत समिति के सदस्यों ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया।समिति के सदस्यों ने पर्व के सफल आयोजन में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सूर्य सरोवर छठ घाट का किया निरीक्षण

बैठक के बाद आयोजन समिति और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सूर्य सरोवर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से छठ महापर्व की तैयारियों को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से पूरा करने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button