BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कार्रवाई, अखाद्य रंग मिले अंडे और मछलियां नष्ट

जमशेदपुर। शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट और हानिकारक रंगों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत नामकुम से पहुंची मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम विभिन्न दुकानों एवं खाद्य स्टॉलों पर पहुंचकर खाद्य सामग्रियों की जांच कर रही है।जांच के दौरान टीम को अंडों और मछली से तैयार खाद्य पदार्थों में हानिकारक एवं अखाद्य रंगों के इस्तेमाल का मामला मिला। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अखाद्य रंग मिले अंडों और मछलियों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

दुकानदारों को दी गई चेतावनी

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों और खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। अधिकारियों ने विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और ग्राहकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

दोबारा गड़बड़ी मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

विभाग के अनुसार, फिलहाल विक्रेताओं को चेतावनी देने के साथ ही अमानक खाद्य सामग्रियों को नष्ट कराया जा रहा है। हालांकि, भविष्य में दोबारा इस तरह की गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button