Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 5 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दो फरार

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 998 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। वहीं, मोटरसाइकिल पर उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगल-झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और झोला भी जब्त किया है।

एसपी की गुप्त सूचना पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुरहू थाना क्षेत्र के चालम बरटोली पक्की सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया।इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

झोले से बरामद हुई 998 ग्राम अफीम

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु गांव निवासी 32 वर्षीय लादू मुंडा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके झोले से 998 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और झोला भी जब्त कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में एनडीपीएस थाना कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 25 और 29 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं, मौके से फरार दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button