Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कार्तिक पूर्णिमा पर जमशेदपुर के नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

जमशेदपुर: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही स्वर्णरेखा और खरकाई नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही घाटों पर जुटने लगे थे श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के विभिन्न नदी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। इस दौरान घाटों पर स्नान, ध्यान, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा।कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ नदी घाटों पर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने दान-पुण्य कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई डुबकी

इसी क्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी सोनारी स्थित स्वर्णरेखा और खरकाई नदी के दोमुहानी संगम पहुंचे। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जमशेदपुर के नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने शहर में पर्व की धार्मिक आस्था और परंपरा की झलक पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button