Jharkhand INFACTNews

Jharkhand : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा, गौ माता की आराधना कर की सुख-समृद्धि की कामना

जमशेदपुर: गोवर्धन पूजा के अवसर पर जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। पूजा में उनकी पुत्रवधू सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मिणी देवी और पुत्र ललित दास भी शामिल हुए। सभी ने गौ माता की आराधना कर परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

गौ माता का संरक्षण करना भी गोवर्धन पूजा का संदेश: रघुवर दास

पूजा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल गौ माता की पूजा-अर्चना का पर्व नहीं है, बल्कि यह उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से गौ माता के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी की सुख-समृद्धि की कामना

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की कृपा से झारखंडवासियों के जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने बताया कि आज पूरे परिवार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की है। उनकी कामना है कि गौ माता सभी के जीवन में सुख और खुशियां लेकर आएं।गोवर्धन पूजा के अवसर पर परिवार के साथ की गई इस पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button