Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू

जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जमशेदपुर में बनाए गए हैं 93 परीक्षा केंद्र

जमशेदपुर में जेटेट परीक्षा के लिए कुल 93 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं।

जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और कदाचार को रोकना है। केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को सतर्क रखा गया है।प्रशासन की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी की गई है, ताकि अभ्यर्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button