Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मामले में आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दुकान पर कथित फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय प्रमोद दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक एयर राइफल बरामद करने का दावा किया है।

दुकान के पास गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता की दुकान के पास पहुंचा था। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करने के साथ ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे दुकान के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

31 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी

इस मामले में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 135/26 के तहत 27 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने 31 अक्टूबर को प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी के पास से एक एयर राइफल बरामद की है, जिसे घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बताया जा रहा है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी दल में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आरोपी के साथियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button