Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: अभिजीत सिंह हत्याकांड के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3 नए आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर सड़क पर निकाली परेड

धनबाद: चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज यादव, सुमित और शिवाकर के रूप में हुई है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों को हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। तीनों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पहले दो आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान भी दोनों आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराई गई थी। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को धनबाद के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की थी। मामले में अब तक नामजद सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button