Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: दुर्गापूजा पर 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगी रात्रिकालीन नगर बस सेवा, छह रूटों पर मिलेंगी बसें

रांची: दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में दर्शन के बाद देर रात घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची में विशेष रात्रिकालीन नगर बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा 18 से 20 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगी। शहर के छह प्रमुख रूटों पर विशेष बसें चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।निर्धारित योजना के अनुसार, प्रत्येक रूट पर दो नगर बसों का परिचालन किया जाएगा। बसें रात 12 बजे तक चलेंगी। यात्रियों की उपलब्धता और जरूरत को देखते हुए इसके बाद भी सेवा जारी रखी जा सकती है। इस विशेष व्यवस्था में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।

रांची के इन छह रूटों पर चलेंगी रात्रिकालीन बसें

1. ओरमांझी चौक से बरियातू: ओरमांझी चौक से ट्रैक्टर स्टैंड होते हुए बरियातू तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

2. कांके चौक से कांके रोड: कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क होते हुए कांके रोड तक बसें चलेंगी।

3. तुपुदाना से हिनू: तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक, बिरसा चौक और हिनू के रास्ते बसों का परिचालन होगा।

4. धुर्वा से हिनू: धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक और बिरसा चौक होते हुए हिनू तक बसें चलेंगी।

5. धुर्वा से कांटाटोली: धुर्वा गोलचक्कर से हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली चौक तक बस सेवा मिलेगी।

6. रामपुर से कांटाटोली: रामपुर से नामकुम के रास्ते कांटाटोली चौक तक नगर बसों का परिचालन किया जाएगा।

देर रात दर्शन के बाद घर लौटना होगा आसान

दुर्गापूजा के दौरान रांची के प्रमुख पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देर रात दर्शन के बाद सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता कम होने से लोगों को घर लौटने में परेशानी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विशेष रात्रिकालीन नगर बस सेवा संचालित करने की योजना बनाई गई है।इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को देर रात आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पूजा पंडालों से घर लौटने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button