Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: बोकारो में भूख हड़ताल पर बैठीं कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह का बीपी कम, स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे रखेगी नजर

बोकारो: बोकारो स्टील प्रबंधन के खिलाफ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों और कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। जांच के दौरान विधायक श्वेता सिंह का ब्लड प्रेशर (BP) कम पाया गया, जबकि अन्य आंदोलनकारियों के ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

आंदोलन स्थल पर 24 घंटे तैनात रहेगी मेडिकल टीम

बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आंदोलन स्थल पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की सुबह और शाम जांच की जाएगी, ताकि किसी की तबीयत बिगड़ने पर समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके।उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।

मानसिक तनाव से बीपी में हो सकता है उतार-चढ़ाव

सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि आंदोलन के दौरान मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि विधायक श्वेता सिंह का ब्लड प्रेशर कम पाया गया है, हालांकि उनकी पल्स सामान्य है।

दवा लेने वाले आंदोलनकारियों को उपलब्ध कराई गई दवा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन आंदोलनकारियों को दवाएं उपलब्ध कराईं, जो पहले से ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं। मेडिकल टीम सभी आंदोलनकारियों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।बोकारो स्टील प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों की मांगों को लेकर जारी भूख हड़ताल के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीम की नजर आंदोलनकारियों की सेहत पर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button