Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, बोकारो के दो जनसंपर्क अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

बोकारो: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बोकारो के दो जनसंपर्क अधिकारियों को पूछताछ के लिए रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय तलब किया गया है।जानकारी के मुताबिक, बोकारो के पूर्व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत पांडेय और वर्तमान सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह को 10 सितंबर 2026 को सीआईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 के संदर्भ में पूछताछ

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को अपराध अनुसंधान विभाग, रांची थाना कांड संख्या-01/2025 के संदर्भ में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा से जुड़ी जांच से संबंधित बताया जा रहा है। सीआईडी की ओर से दोनों अधिकारियों को मामले से संबंधित तथ्यों और विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

जांच के बिंदुओं का खुलासा नहीं

पूछताछ के दौरान सीआईडी अधिकारी दोनों जनसंपर्क अधिकारियों से मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और जानकारियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों से किन विशेष बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।जांच से जुड़े अधिकारियों की ओर से पूछताछ के विस्तृत बिंदुओं को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जेएसएससी -सीजीएल प्रकरण फिर चर्चा में

बोकारो के दो अधिकारियों को सीआईडी मुख्यालय तलब किए जाने के बाद जेएसएससी -सीजीएलप्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों अधिकारियों से पूछताछ के बाद जांच में कौन से नए तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।फिलहाल सीआईडी की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होने की संभावना है।

Exit mobile version