Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक का असर, 31 अगस्त से 6 सितंबर तक रहेगा प्रभाव

धनबाद। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक संयुक्त इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।रेलवे ने इस अवधि में कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, जबकि कई ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त करने और वहीं से वापस चलाने का निर्णय लिया है। इसका असर खास तौर पर टाटानगर, आद्रा, आसनसोल, हटिया और गोमो रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस महुदा से चलेगी

गोमो-चक्रधरपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 1, 4 और 6 सितंबर को गोमो के बजाय महुदा स्टेशन से चलेगी। वापसी में भी चक्रधरपुर से ट्रेन महुदा तक ही आएगी। इन तारीखों में गोमो-महुदा के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन भी प्रभावित

रेलवे के अनुसार 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन 4 और 6 सितंबर को केवल आद्रा तक किया जाएगा। इन दोनों दिनों में आद्रा-आसनसोल के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।वहीं, 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन 31 अगस्त, 3 और 5 सितंबर को आद्रा तक ही सीमित रहेगा। इन तारीखों में आद्रा-टाटानगर-आद्रा सेक्शन पर ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस भी रहेगी प्रभावित

रोलिंग ब्लॉक के कारण 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 2, 5 और 6 सितंबर को आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।इन तारीखों में आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

चक्रधरपुर-गोमो मेमू महुदा तक ही चलेगी

18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू का परिचालन 1, 4 और 6 सितंबर को महुदा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।इन दिनों महुदा-गोमो-महुदा के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रोलिंग ब्लॉक के दौरान कई मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है:

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू: 31 अगस्त और 2 से 6 सितंबर तक रद्द।
68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू: 1, 4 और 6 सितंबर को रद्द।
68077/68078 आद्रा-विष्णुपुर-आद्रा मेमू: 6 सितंबर को रद्द।
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 31 अगस्त, 3, 4 और 6 सितंबर को रद्द।

आसनसोल-पुरुलिया मेमू का परिचालन भी बदलेगा

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू को 1, 2 और 5 सितंबर को आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इन तारीखों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए लिया गया रोलिंग ब्लॉक

रेलवे के अनुसार, आद्रा मंडल में आधारभूत संरचना से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए यह रोलिंग ब्लॉक लिया गया है। कार्य के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, रद्दीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button