पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के भव्य आयोजन में राजनीति और भोजपुरी मनोरंजन जगत का दिलचस्प संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक ही मंच पर नजर आए। लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
लालू यादव ने की ‘भोजपुरी बवाल’ की तारीफ
कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव ने ‘भोजपुरी बवाल’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि शो को देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है और इसमें शामिल सभी लोग बधाई के पात्र हैं।लालू यादव की मौजूदगी से कार्यक्रम में खास उत्साह देखने को मिला। उनके साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे, जो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।
फिनाले की शूटिंग के लिए पटना पहुंचे भोजपुरी सितारे
‘भोजपुरी बवाल’ का शो अभी मिड सीजन में है, लेकिन इसके ग्रैंड फिनाले की शूटिंग को लेकर पटना में भोजपुरी मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारों का जमावड़ा लगा।ग्रैंड इवेंट की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पटना पहुंचे हैं। इनके अलावा टेलीविजन और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े अन्य कलाकार भी फिनाले की शूटिंग में हिस्सा लेंगे।
पांचों स्टार्स बने फाइनलिस्ट
‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड इवेंट में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव फाइनलिस्ट के तौर पर नजर आएंगे।शो के फिनाले को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कलाकारों की मौजूदगी और बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहे मुख्य अतिथि
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी खास बना दिया।एक तरफ भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन जगत के बड़े सितारे मौजूद रहे, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरे एक ही मंच पर दिखाई दिए।
6 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले का प्रसारण
‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग 24 अगस्त को पटना में की जा रही है। इसका टेलीविजन प्रसारण 6 सितंबर को किया जाएगा।शो के प्रशंसकों को अब ग्रैंड फिनाले के प्रसारण का इंतजार है। भोजपुरी मनोरंजन जगत के चर्चित सितारों और खास मेहमानों की मौजूदगी ने फिनाले को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
