Jharkhand INFACTNews

जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस पर जुगसलाई में लगेगा 22वां रक्तदान महाशिविर; रक्तदान करने वालों को मिलेगा मुफ्त हेलमेट, आई-डेंटल चेकअप भी फ्री

जमशेदपुर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जमशेदपुर के जुगसलाई में मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। ‘न्यू एकता क्लब, जुगसलाई’ की ओर से स्वर्गीय नन्दकिशोर बरनवाल ‘लालू’ की स्मृति में 22वें विशाल रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह महाशिविर 15 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को ऋषि भवन, राम टेकरी रोड, जुगसलाई में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

रक्तदान पर अनोखा उपहार

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर दिया जाएगा हेलमेटइस वर्ष आयोजित हो रहे 22वें महाशिविर की सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान और प्रोत्साहन स्वरूप ‘हेलमेट’ उपहार में दिया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जहां किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जाती है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं से जीवन रक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य है। इस पहल के जरिए संस्था का उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है।

मुफ्त नेत्र एवं दंत जांच शिविर का भी मिलेगा लाभ

15 अगस्त को आयोजित इस महाशिविर में सिर्फ रक्तदान ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए निःशुल्क नेत्र जांच और दंत जांच शिविर की भी व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रहकर आम लोगों के आंखों व दांतों की मुफ्त जांच करेगी और उचित परामर्श देगी।

“21 वर्षों से जारी है महादान का यह सिलसिला” — बृज किशोर बरनवाल

न्यू एकता क्लब के अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल ने बताया कि संस्था पिछले 21 वर्षों से बिना किसी रुकावट के लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है। उन्होंने कहा “रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दान किया गया एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित या गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। इसी सेवा भावना के साथ क्लब लगातार 22वें वर्ष भी यह आयोजन कर रहा है।” उन्होंने जमशेदपुर और जुगसलाई के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से 15 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में ऋषि भवन पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया है।

महाशिविर को सफल बनाने में जुटे ये सदस्य

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए न्यू एकता क्लब की टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल के साथ देवेंद्र सिंह रेकी, महेश साहू, धीरज सावा, विनोद बरनवाल, सी.ए. चंदन खंडेलवाल, सुनील साहू, नवल किशोर बरनवाल सहित न्यू एकता क्लब के सभी सदस्य लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button