Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर नेमरा में श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया प्रतिमा का अनावरण

रांची/गोला: झारखंड के जनक के रूप में सम्मानित पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रूपी सोरेन ने किया आदमकद प्रतिमा का अनावरण

कार्यक्रम के दौरान सोना सोबरेन मेमोरियल हाई स्कूल के समीप स्थापित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उनकी माता रूपी सोरेन ने बटन दबाकर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कल्पना मुर्मू सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ममता देवी, उमाकांत रजक, जय मंगल सिंह (अनूप सिंह), अमित महतो और पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिशोम गुरु को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन, आदिवासी समाज के उत्थान और राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Exit mobile version