BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जंगल में बैठकर साइबर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों के बैंक ट्रांजैक्शन फ्रीज

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद स्थित शीशम और सागवान जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनबाद के जंगल में कुछ लोग बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम दास, जय कुमार दास और हेमंत दास के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन,8 सिम कार्ड,2 एटीएम कार्ड और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

करोड़ों के बैंक ट्रांजैक्शन मिले, खाते फ्रीज

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। इन खातों को तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया गया है।इस मामले में आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या 48/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जामताड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे गिरोह का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button