Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची स्मार्ट सिटी को झारखंड सरकार की बड़ी सौगात, संचालन और रखरखाव के लिए ₹20 करोड़ मंजूर

रांची स्मार्ट सिटी की आवश्यक सेवाओं को बिना किसी बाधा के संचालित रखने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने ₹20 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह राशि स्मार्ट सिटी के संचालन, रखरखाव और विभिन्न तकनीकी सेवाओं के सुचारु संचालन पर खर्च की जाएगी।

स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी पर ₹2 करोड़ खर्च

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ₹2 करोड़ की राशि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं रखरखाव के लिए निर्धारित की गई है। इससे बिजली बिल सहित अन्य आवश्यक परिचालन खर्च पूरे किए जाएंगे।

इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए ₹8 करोड़

सरकार ने इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट परियोजना के लिए ₹8 करोड़ मंजूर किए हैं। यह राशि निर्माण एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो को जीएसटी दरों में वृद्धि के कारण आई अतिरिक्त लागत के भुगतान के लिए दी जाएगी।

कमांड कंट्रोल सेंटर को मिले ₹10 करोड़

सबसे बड़ी राशि ₹10 करोड़ कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के संचालन और रखरखाव के लिए स्वीकृत की गई है। इसी सेंटर से रांची स्मार्ट सिटी की निगरानी व्यवस्था, तकनीकी सेवाओं और विभिन्न स्मार्ट सिस्टम का संचालन किया जाता है।

अब राज्य सरकार उठाएगी पूरा खर्च

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्र और राज्य सरकार से पहले मिलने वाला अनुदान समाप्त होने के बाद अब कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के संचालन का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित कार्यों के लिए ही किया जाएगा। किसी अन्य प्रशासनिक या गैर-निर्धारित उद्देश्य पर इस राशि का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। सभी भुगतान सामान्य वित्तीय नियमों के तहत सीधे रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खाते में किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button