Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 21 जुलाई को प्रोजेक्ट भवन में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची: झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 21 जुलाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी। करीब 15 दिनों के अंतराल के बाद हो रही इस कैबिनेट बैठक को कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवा मामलों पर हो सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार, बैठक में हालिया न्यायालय के आदेशों के आलोक में सरकारी कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवा संबंधी मामलों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इन प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

वित्त मंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

कैबिनेट बैठक में हाल के दिनों में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस नहीं लेने और बिना सुरक्षा के आवागमन करने का मामला सार्वजनिक रूप से उठाया था। इसके अलावा उन्होंने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर सांसदों और विधायकों को अपेक्षित सरकारी सम्मान नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया था।

करीब दो दर्जन एजेंडों पर होगी चर्चा

मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। इनमें प्रशासनिक, वित्तीय और विकास योजनाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

फैसलों पर टिकी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर

राज्य सरकार की इस बैठक पर सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों की नजरें टिकी हैं। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी कर्मचारियों और राज्य की विकास योजनाओं पर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button