Bihar INFACTNews

Bihar: पवन सिंह और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गया से हुई गिरफ्तारी

बिहार के भोजपुर पुलिस ने भोजपुरी अभिनेता एवं भाजपा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गया जिले से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।

अभिनेता के चाचा ने दर्ज कराई थी एफआईआर

इस मामले में बड़हरा थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव निवासी और पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह ने दो दिन पहले आरा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया था।

तकनीकी जांच के आधार पर हुई पहचान

भोजपुर के एसपी राज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। साइबर अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद उसे गया से गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल जब्त, अन्य पहलुओं की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी भोजपुरी फिल्म जगत के एक अन्य अभिनेता का प्रशंसक (फैन) बताया जा रहा है।

अन्य लोगों की संलिप्तता की भी होगी जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button