Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कपाली के डोबो में स्कॉर्पियो और 407 वाहन की आमने-सामने टक्कर, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो स्थित उत्सव होटल के पास रविवार शाम करीब 5 बजे स्कॉर्पियो और 407 मालवाहक वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में नाबालिग सवार थे, जो तेज रफ्तार से कांडारबेडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही 407 वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

बड़ा हादसा टला, किसी को गंभीर चोट नहीं

हादसा काफी गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, स्कॉर्पियो को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस जुटी मामले की जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेक को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button