Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद ने दिया नशा छोड़ने का संदेश

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर में नशे के खिलाफ एक विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने जागरूकता अभियान का चेहरा

इस रैली की सबसे खास बात यह रही कि सोशल मीडिया पर “वायरल बॉय धूम” के नाम से चर्चित पिंटू प्रसाद भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की।

कभी खुद नशे की गिरफ्त में थे पिंटू प्रसाद

बताया गया कि कुछ महीने पहले पिंटू प्रसाद अत्यधिक नशे की लत के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्तित्व फाउंडेशन ने उन्हें अपने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, जहां लगातार काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला गया।अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद पिंटू प्रसाद समाज में नशा मुक्ति का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प

रैली में फाउंडेशन के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहर के कई लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में पहल

अस्तित्व फाउंडेशन का यह अभियान शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि नशा मुक्ति के लिए समाज की भागीदारी और जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button