BollywoodEntertainmentNews

Entertainment: ‘दिल तोड़ने से हड्डियां तोड़ने तक…’, आलिया की ‘अल्फा’ का टीजर देख एसआरके और बिग बी ने लुटाया प्यार!

मनोरंजन डेस्क । बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर आज यानी 10 जून को रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन और ‘किंग खान’ शाहरुख खान ने भी टीजर देखकर आलिया भट्ट और बॉबी देओल पर जमकर प्यार बरसाया है।

शाहरुख खान ने आलिया को कहा ‘सिग्मा गर्ल’, ‘लॉर्ड बॉबी’ की भी की तारीफ

‘अल्फा’ का टीजर आउट होने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। उन्होंने आलिया के एक्शन अवतार की तारीफ करते हुए लिखा “बहुत बढ़िया आलिया! सालों तक लोगों का दिल तोड़ने से लेकर अब हड्डियां तोड़ने तक, तुम्हारा हुनर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उम्मीद है ‘अल्फा’ लोगों का दिल जीतेगी और सीक्वल के लिए कुछ विलेन भी बचाकर रखेगी। जाओ और कमाल कर दिखाओ सिग्मा गर्ल! लॉर्ड बॉबी… जब आप बुरे किरदार में होते हैं तो बहुत ज़बरदस्त लगते हैं!!! ढेर सारा प्यार। और शिव (निर्देशक) और उनकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दी शुभकामनाएं

शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी आलिया भट्ट की इस फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। बिग बी ने आलिया के प्रति अपना स्नेह दिखाते हुए लिखा— ‘मेरी प्यारी आलिया को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।’ दिग्गज अभिनेताओं से मिली इस सराहना के बाद फिल्म को लेकर हाइप और ज्यादा बढ़ गई है।

कैसा है ‘अल्फा’ का टीजर? बॉबी देओल बने आलिया के गुरु!

टीजर की पहली झलक पूरी तरह से आलिया भट्ट के एक बेरहम हत्यारी बनने के सफर पर केंद्रित है। टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉबी देओल फिल्म में उस शख्स की भूमिका में हैं, जिसने आलिया के किरदार की परवरिश की है और उसे खतरनाक ट्रेनिंग दी है।हालांकि, फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं शरवरी वाघ को टीजर से पूरी तरह गायब रखा गया है। मेकर्स ने उनके किरदार को अभी राज़ ही रखा है, जिसके बाद से दर्शक सोशल मीडिया पर शरवरी की गैर-मौजूदगी को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी कड़ाई है ‘अल्फा’

बता दें कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के उसी ‘स्पाई यूनिवर्स’ का हिस्सा है, जिसके तहत सलमान खान की ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘टाइगर 3’, ऋतिक रोशन की ‘वॉर’, ‘वॉर 2’ और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं। इस यूनिवर्स में आलिया और शरवरी की यह पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल के साथ अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button