NewsSports

Sports: भारत ने जीता पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप, जापान को 4-1 से हराकर रचा इतिहास

खेल डेस्क: भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब शानदार अंदाज में अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर तीसरी बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की जीत के नायक रहे आशीष तानी पूर्ति, जिन्होंने हैट्रिक लगाकर भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई।

आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से भारत बना चैंपियन

काकामीगाहारा में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के दूसरे ही मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 28वें और 34वें मिनट में दो और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की।भारत की ओर से चौथा गोल कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में किया। जापान की टीम भारतीय आक्रमण के सामने बेबस नजर आई और मुकाबले में केवल एक गोल ही कर सकी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार टीमवर्क और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने इसे देश के युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक बताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हॉकी इंडिया ने घोषित की पुरस्कार राशि

भारतीय टीम की उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

महिला टीम ने भी जीता कांस्य पदक

पुरुष टीम के साथ भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।महिला टीम की उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button